ePaper

घर से नकदी समेत लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 10 May 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
घर से नकदी समेत लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

दो मई को उनका पूरा परिवार बाहर गया हुआ था.

विज्ञापन

कोलकाता. सॉल्टलेक के करुणामयी हाउसिंग इलाके में एक घर से नकदी समेत लाखों की चोरी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम सुकुमार मंडल है. शुक्रवार रात उसे बेहला से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, करुणामयी हाउसिंग के निवासी बासुदेव मंडल ने पांच मई को विधाननगर पूर्व थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि गत दो मई को उनका पूरा परिवार बाहर गया हुआ था. उनके घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान चोरी की घटना हुई. जब वह घर लौटे, तो देखा कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है. घर से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी हो गये.

शिकायत के आधार पर विधाननगर पूर्व थाने की पुलिस ने जांच करते हुए सुकुमार को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है. पता चला कि आरोपी रैपिडो चालक है. उसने घटना के दिन मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola