बैंक से 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बैंक से 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

कार खरीदने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से 45 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में टाला थाने की पुलिस ने अरूप साहा को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. कार खरीदने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से 45 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में टाला थाने की पुलिस ने अरूप साहा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दो साल पहले आरोपी व्यक्ति टाला इलाके के एक बैंक में गया और कहा कि व्यवसाय के लिए वह 10 कारें खरीदना चाहता है, उसे इसके लिए 45 लाख रुपये का लोन चाहिए. बैंक ने उससे इस संबंध में दस्तावेज मांगे. उसने कार खरीद से संबंधित कई दस्तावेज बैंक में जमा किये. इसके बाद उसे बैंक से 45 लाख रुपये का लोन मिल गया. जिसके बाद जब किस्त का पैसा वापस नहीं किया तो बैंक अधिकारियों को शक हुआ. जांच के बाद पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी थे. इसके बाद टाला थाने में बैंक की तरफ से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इस संबंध में और जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola