ePaper

अभिषेक की सभा आज, युवाओं को आकर्षित करेगा क्रॉस रैंप मंच

Updated at : 02 Jan 2026 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक की सभा आज, युवाओं को आकर्षित करेगा क्रॉस रैंप मंच

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में उनकी मेगा रैली व सभा आयोजित होगी. संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन व पार्टी संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं. रैली के लिए मंच सज्जा को खास तौर पर आकर्षक बनाया गया है, जो पहले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बने मंच की तर्ज पर बनायी गयी है.

सूत्रों के अनुसार, बारुईपुर के सागर संघ मैदान में मुख्य मंच के साथ लगभग 200 फीट लंबा और 140 फीट चौड़ा क्रॉस-रैंप तैयार किया गया है. इस रैंप के जरिये बनर्जी सीधे जनता के बीच पहुंचकर संबोधन करेंगे. रैंप के दोनों ओर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो. मंच के साथ दो अतिरिक्त मंच भी बनाये गये हैं, जहां विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि बैठेंगे. सभा स्थल पर लगभग 40 फीट की एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी, ताकि दूर बैठे लोग भी भाषण देख सकें. मीडिया कर्मियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गयी है. पार्टी के जिला नेतृत्व का दावा है कि सभी सांगठनिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस रैली में शामिल होंगे. बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को रैली में आने के निर्देश दिये गये हैं. प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस रैली से अभिषेक बनर्जी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और राजनीतिक रोडमैप स्पष्ट कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola