पुणे हादसे की घटना पर अभिषेक ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
पुणे हादसे की घटना पर अभिषेक ने जताया शोक

श्री बनर्जी ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा कि “पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल के ढहने की दुखद घटना से मैं बहुत व्यथित हूं.

विज्ञापन

कोलकाता. पुणे में पुल के ढहने की घटना को लेकर सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है. श्री बनर्जी ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा कि “पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल के ढहने की दुखद घटना से मैं बहुत व्यथित हूं. कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है, यह खबर दिल दहला देने वाली है. दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बचाव कार्य में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं. लापता लोगों की सुरक्षित बरामदगी और इस अकल्पनीय क्षति को सहन करने वाले परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola