ट्रेन की चपेट में आने से तीन गाय समेत महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से तीन गाय समेत महिला की हुई मौत

दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-अमता सेक्शन में साल के प्रथम दिन एक दुखद हादसे में महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-अमता सेक्शन में साल के प्रथम दिन एक दुखद हादसे में महिला की मौत हो गयी. उक्त घटना गुरुवार को हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर इलाके दोपहर करीब तीन बजे हुई. बताते हैं कि महिला के साथ उसकी तीन गायें भी ट्रेन की चपेट में आकर कट गयीं. इस रेल हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम है. मृत महिला का नाम रमा सांतरा था. वह जगतबल्लभपुर के माजू इलाके की रहने वाली थी. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक महिला अपनी गायों को चराकर घर लौट रही थी. गायें रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक एक ट्रेन लाइन पर आ गयी. सबसे पहले ट्रेन ने लाइन से गुजर रहीं तीन गायों को टक्कर मारी. गायों के गले में बंधी रस्सी का दूसरा सिरा महिला के हाथ में था, जिससे गायों के ट्रेन से टकराते ही जोरदार खिंचाव के साथ महिला भी ट्रेन की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी भी जान चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola