सोना बेचने के नाम पर की व्यवसायी से ठगी, दो अरेस्ट

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Nov 2025 1:33 AM

विज्ञापन

इस्लाम घोला का निवासी है, जबकि चक्रवर्ती बैरकपुर का रहने वाला है.

विज्ञापन

कोलकाता. कम दाम में सोना बेचने के नाम पर एक व्यवसायी से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर इस्लाम और सोमनाथ चक्रवर्ती के रूप में हुई है. इस्लाम घोला का निवासी है, जबकि चक्रवर्ती बैरकपुर का रहने वाला है. दोनों को दक्षिण 24 परगना के ढोलाहाट इलाके से गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पार्क स्ट्रीट के व्यवसायी आकाश गुप्ता को कम दाम में सोना बेचने का लालच दिया था. मंगलवार दोपहर गुप्ता अपने एक मित्र राजू सरकार के साथ पंचशायर के खेल मैदान के पास पहुंचे. तभी दोनों आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर व्यापारी को धमकाने लगे और उसके पास से करीब लाख रुपये छीनकर फरार हो गये. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने व्यापारी के दोस्त राजू सरकार को भी अपनी कार में बैठा लिया और उससे घड़ी तथा मोबाइल फोन छीन ली. बाद में उसे अजयनगर इलाके में उतारकर दोनों आरोपी फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित ने पंचशायर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठगी और लूट के कई पुराने मामले भी दर्ज हैं. अब यह जांच की जा रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन हैं और क्या यह मामला किसी बड़े सोना ठगी नेटवर्क से जुड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola