ePaper

मैं निर्दोष हूं, समय पर साबित भी करूंगा : तापस

Updated at : 02 Jan 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
मैं निर्दोष हूं, समय पर साबित भी करूंगा : तापस

कोलकाता. सीबीआइ के हाथों गिरफ्तार होने के बाद भुवनेश्वर में रविवार को तृणमूल सांसद तापस पाल ने अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद निकलने के दौरान संवाददाताओं के सामने खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ हूं. मुझे फंसाया गया है. ‘मैं निर्दोष हूं, निर्दोष हूं और निर्दोष हूं.’ […]

विज्ञापन

कोलकाता. सीबीआइ के हाथों गिरफ्तार होने के बाद भुवनेश्वर में रविवार को तृणमूल सांसद तापस पाल ने अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद निकलने के दौरान संवाददाताओं के सामने खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ हूं. मुझे फंसाया गया है. ‘मैं निर्दोष हूं, निर्दोष हूं और निर्दोष हूं.’ रोजवैली समूह के निदेशक गौतम कुंडू व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने मुझे फंसाया है. मैं रोजवैली समूह के फिल्म विभाग का निदेशक था. इसके बदले मुझे तनख्वाह के तौर पर जो रुपये मिले, उसमें टीडीएस कटवा कर मैंने तनख्वाह लिया है. समय आने पर मैं खुद को निर्दोष साबित भी करूंगा. तृणमूल पार्टी का मैं एक हिस्सा हूं और तृणमूल सुप्रीमो से लेकर पार्टी के सभी सांसद मेरे साथ हैं. उन्होंने कहा कि सीबीआइ को भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो से पूछताछ करनी चाहिए.

वहीं इस मामले में भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि रोजवैली के निदेशक गौतम कुंडू के साथ कई टॉलीवुड व बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने फिल्म से संबंधित काम किया है और चेक के तौर पर रुपये लिये हैं. सभी की तरह मैं भी एक हूं. अगर सीबीआइ मुझे जांच में मदद के लिए बुलाती है, तो मैं कागजातों के साथ वहां जाकर जांच में मदद को तैयार हूं. वहीं दूसरी तरफ तापस पाल की पत्नी नंदिनी पाल ने भी अपने पति की गिरफ्तारी को साजिश करार दिया है.
उन्होंने कहा कि उनके पति ने कोई गुनाह नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन और विश्वास है कि सच जल्द सभी के सामने आयेगा. ज्ञात हो कि रोजवैली मामले में कथित तौर पर संलिप्तता के आरोप में सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार को चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद तृणमूल सांसद तापस पाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसी रात को उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola