व्हाट्सऐप पर वायरल की सहयोगी की अश्लील तसवीर, महिला गिरफ्तार

कोलकाता. काम के दौरान शुरू हुई दुश्मनी के बाद बदला लेने के लिए अपनी सहयोगी की अश्लील तसवीर खींच कर दोस्तों व उसके साथियों को भेजने के आरोप में लालबाजार के साइबर थाना की पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का नाम चेतना कारनानी (40) है. वह गिरीश पार्क की […]
जांच करने पर चेतना तक पुलिस पहुंची और उसने जिस मोबाइल से सभी को पोस्ट किया था उसे भी उसके पास से जब्त कर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि दोनों एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजमेंट का काम करते थे. कुछ महीने पहले युवती ने उसकी कंपनी से अलग होकर खुद की कंपनी खोली और उसके ग्राहकों को तोड़ कर अपनी कंपनी के साथ जोड़ रही थी. इसी का बदला लेने व युवती को बदनाम करने के लिए उसने उस युवती की अश्लील तस्वीर उसके क्लाइंट को भेजा था. गिरफ्तार महिला को मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




