बच्चा चोर गिरोह की 3 महिला सदस्य गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सरिषा इलाके से डायमंड हार्बर पुलिस ने बच्चा चोरी करनेवाले गिरोह की तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है. विभिन्न अस्पतालों से बच्चा चुरानेवालीं इन महिलाओं के यहां होने की खबर पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली थी. उल्लेखनीय है कि अक्तूबर में डायमंड हार्बर अस्पताल से दो वर्षीय […]
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सरिषा इलाके से डायमंड हार्बर पुलिस ने बच्चा चोरी करनेवाले गिरोह की तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है. विभिन्न अस्पतालों से बच्चा चुरानेवालीं इन महिलाओं के यहां होने की खबर पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली थी. उल्लेखनीय है कि अक्तूबर में डायमंड हार्बर अस्पताल से दो वर्षीय एक बच्चा इलाज कराने के दौरान चुरा लिया गया था.
इसकी शिकायत डायमंड हार्बर थाने में दर्ज करायी गयी थी. शनिवार को इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद उक्त महिला ने थाना जाकर तीनों की पहचान की, जिसके बाद दो को डायमंड हार्बर महकमा अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी वंदना व कल्पना को 12 दिनों की पुलिस हिरासत व चंपा को 15 नवंबर को टीआइ परेड का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




