ePaper

पूर्व रेलवे की ओर से छठ स्पेशल ट्रेन

Updated at : 29 Oct 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व रेलवे की ओर से छठ स्पेशल ट्रेन

कोलकाता : छठ पूजा के लिए यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर पूर्व रेलवे की ओर से नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इनमें से दो जोड़ी मालदा टाउन व आनंद विहार के बीच, चार जोड़ी हावड़ा व मुजफ्फरपुर के बीच और एक जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेन आनंद विहार और भागलपुर और दो जोड़ी […]

विज्ञापन

कोलकाता : छठ पूजा के लिए यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर पूर्व रेलवे की ओर से नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इनमें से दो जोड़ी मालदा टाउन व आनंद विहार के बीच, चार जोड़ी हावड़ा व मुजफ्फरपुर के बीच और एक जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेन आनंद विहार और भागलपुर और दो जोड़ी जनसाधारण सुपरफास्ट स्पेशल आनंद विहार और भागलपुर के बीच चलायी जायेगी. 03429 मालदा टाउन- आनंद विहार छठ स्पेशल मालदा टाउन से 14 व 21 नवंबर को चलेगी और 03430 आनंद विहार- मालदा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार (टी) से शाम 5.10 बजे 15 व 22 नवंबर को रवाना होगी.

05227 हावड़ा मुजफ्फरपुर वीकली स्पेशल हावड़ा से 13, 20 व 27 नवंबर तथा चार दिसंबर को सुबह छह बजे रवाना होगी और 05228 मुजफ्फरपुर-हावड़ा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 12, 19, 26 नवंबर तथा तीन दिसंबर को दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी. 04445 भागलपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल भागलपुर स्टेशन से दो नवंबर को सुबह 9.10 बजे रवाना होगी तथा 04446 आनंद विहार- भागलपुर सुपरफास्ट स्पेशल आनंद विहार (टी) से एक नवंबर को सुबह 11.50 बजे रवाना होगी.

04451 भागलपुर-आनंद विहार जनसाधारण सुपरफास्ट स्पेशल भागलपुर से तीन नवंबर को सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और 04452 आनंद विहार-भागलपुर जनसाधारण सुपरफास्ट स्पेशल आनंद विहार से दो नवंबर को दोपहर 12.55 बजे रवाना होगी. 04453 भागलपुर-आनंद विहार जनसाधारण सुपरफास्ट स्पेशल भागलपुर से चार नवंबर को सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और 04454 आनंद विहार-भागलपुर जनसाधारण सुपरफास्ट स्पेशल आनंद विहार (टी) से तीन नवंबर को रात 7.10 बजे रवाना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola