बंगाल : तपसिया में नाबालिग से गैंगरेप, बेनियापुकुर में उधार में दिये रुपये मांगने पर महिला से दुष्कर्म

कोलकाता. महानगर में शर्मसार करने वाली दो घटनाएं हुई हैं. मेला घूमने गयी 14 साल की लड़की को कुछ युवकों ने जबरन उठा लिया और तपसिया इलाके के एक निर्माणाधीन मकान के फ्लैट में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. दूसरी ओर बेनियापुकुर इलाके में उधार के रुपये वापस मांगने पर एक युवक महिला से दुष्कर्म […]
वह बेहोश हो गयी. गुरुवार दोपहर को होश आने पर वह इंटाली इलाके में स्थित अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना बतायी. इसके बाद परिवारवाले उसे इंटाली थाने ले गये. लेकिन घटना तपसिया इलाके की होने के कारण उसे तपसिया थाना भेज दिया गया. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




