खड़गपुर में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर. खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत राखा जंगल के धुलियापाता गांव में 53 वर्षीय आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में गणेश दोलाई, कमल मंडी एवं शंभु हांसदा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी सोहन राना और लाल्टू महतो फरार हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेल कर्मी है. जब वह […]
विज्ञापन
खड़गपुर. खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत राखा जंगल के धुलियापाता गांव में 53 वर्षीय आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में गणेश दोलाई, कमल मंडी एवं शंभु हांसदा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी सोहन राना और लाल्टू महतो फरार हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेल कर्मी है.
जब वह ड्यूटी से लौटी तो देखा कि उसका 18 वर्षीय पुत्र घर में नहीं है. वह इलाके में उसकी तलाश करने लगी. आरोप है कि उसे अकेला पाकर पांचों युवक एक खाली मकान में ले गये. सभी नशे में धुत्त थे.
वहां पांचों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. किसी तरह महिला उनके चंगुल से निकल भागी और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. आसपास के लोग उसे थाना ले गये. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हैं. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










