पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा विस चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी तृणमूल

कोलकाता. राष्ट्रीय पार्टी का दरजा मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने वर्ष 2017 में विभिन्न राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. वर्ष 2017 में पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस संबंध में 16 सितंबर को कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर […]
इस संबंध में 16 सितंबर को कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पार्टी के नीति निर्धारण कमेटी की बैठक होगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर विकास के मुद्दे पर चर्चा की जायेगी.
तृणमूल कांग्रेस के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की अध्यक्षता में इस बैठक में विभिन्न राज्यों के लिए पार्टी पर्यवेक्षक का चयन किया जायेगा और उन्हें संबंधित राज्य का दायित्व सौंपा जायेगा. तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय दरजा मिलने के बाद यह प्रथम बैठक होगी. राष्ट्रीय मर्यादा मिलने के बाद उत्साहित तृणमूल कांग्रेस इस अवसर को भुनाना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




