ePaper

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने राजीव गांधी का बयान ट्वीट कर विवाद खड़ा किया

Updated at : 20 Aug 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने राजीव गांधी का बयान ट्वीट कर विवाद खड़ा किया

कोलकाता : कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई आज तब बिल्कुल असहज स्थिति में फंस गयी जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उसके आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर 1984 के सिख विरोधी दंगे के बाद गांधी द्वारा दिया गया विवादास्पद बयान पोस्ट कर दिया गया. वैसे पार्टी ने इस संबंध में अपना एकाउंट हैक किये […]

विज्ञापन

कोलकाता : कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई आज तब बिल्कुल असहज स्थिति में फंस गयी जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उसके आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर 1984 के सिख विरोधी दंगे के बाद गांधी द्वारा दिया गया विवादास्पद बयान पोस्ट कर दिया गया. वैसे पार्टी ने इस संबंध में अपना एकाउंट हैक किये जाने का दावा किया.

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में कहा गया है, ‘‘जब कोई बडा पेड गिरता है तो धरती हिलती है. भारत रत्न राजीव गांधी.” वैसे बाद में प्रदेश कांग्रेस ने इस ट्वीट को हटा दिया. राजीव गांधी ने सिख विरोधी दंगे के बाद यह टिप्पणी की थी. वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगा फैल गया था. इस टिप्पणी से तब बडा विवाद खडा हो गया था.
प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इस ट्वीट के संबंध में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी से संपर्क किया गया तो तो उन्होंने दावा किया, ‘‘यह ट्वीट हमारे ट्विटर हैंडल को संभालने वाले पार्टी के किसी व्यक्ति ने पोस्ट नहीं किया. किसी ने आधिकारिक ट्विटर हैंक कर लिया और यह ट्वीट पोस्ट कर दिया. यह राजीव गांधी एवं कांग्रेस को बदनाम करने के इरादे से किया जा रहा है. ” उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम ऐसे प्रयासों की निंदा करते हैं और हमने अपना एकाउंट हैक किये जाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत में दर्ज करायी है. ” राष्ट्र ने आज राजीव गांधी को उनकी 72 वीं जयंती पर याद किया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य नेताओं ने उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola