ePaper

आज बाबुल सुप्रियो की शादी, ममता का खास तोहफा

Updated at : 09 Aug 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
आज बाबुल सुप्रियो की शादी, ममता का खास तोहफा

नयी दिल्ली. मशहूर गायक और सांसद बाबुल सुप्रियो की जिंदगी ने मोदी सरकार बनने के बाद नयी करवट ली है. पहले वह भाजपा के टिकट पर बंगाल से सांसद बने, फिर पहली बार के एमपी को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह भी मिल गयी और अब उनकी जिंदगी में एक और खुशी का लम्हा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली. मशहूर गायक और सांसद बाबुल सुप्रियो की जिंदगी ने मोदी सरकार बनने के बाद नयी करवट ली है. पहले वह भाजपा के टिकट पर बंगाल से सांसद बने, फिर पहली बार के एमपी को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह भी मिल गयी और अब उनकी जिंदगी में एक और खुशी का लम्हा आने जा रहा है. बाबुल सुप्रियो 9 अगस्त को दिल्ली में शादी करने जा रहे हैं. संसद सत्र के चलते बाबुल अपनी शादी की तैयारियों में कम ही वक्त दे पा रहे हैं. वह लगातार संसद आ रहे हैं. लेकिन वह और उनका स्टाफ मौका मिलने पर इस खास लम्हे को खूबसूरत बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.

नये बंग भवन की बुकिंग में छूटे मंत्री जी के पसीने: बाबुल अपनी शादी सादगी से करना चाहते हैं इसलिए बाहर से आनेवाले अपने मेहमानों को दिल्ली में ठहराने के लिए उन्होंने किसी फाइव स्टार के बजाय नये बंग भवन को पसंद किया. अब बाबुल को 14 कमरों की दरकार थी. बुकिंग की कोशिश करने पर जानकारी मिली कि 14 कमरे एक साथ किसी एक एमपी के नाम पर नहीं बुक हो सकते. ऐसे में बाबुल का परेशान होना लािज‍मी ही था.

ममता के खिलाफ बाबुल पड़े नरम: सूत्रों की मानें तो दीदी की ममता के चलते बाबुल के सियासी तेवर भी कुछ वक्त के लिए ही सही, मगर नरम पड़ गये हैं. बतौर बंगाल एमपी बाबुल सुप्रियो आदर्श ग्राम योजना में राज्य सरकारों के असहयोग का मुद्दा उठाने वाले थे, जिसके चलते उनको बंगाल की ममता सरकार को घेरना पड़ता. लेकिन ममता के तोहफे ने बाबुल के दिल को इतना छू लिया कि उन्होंने इस मामले को अपनी शादी के बाद उठाने का फैसला किया.

मुश्किल में याद आयीं दीदी

बात अपनी शादी और सादगी की थी, ऐसे में बंगाल में अपने सियासी मतभेदों को भुलाकर बाबुल ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर मदद मांगी. सूत्रों के मुताबिक, बाबुल ने सिर्फ 14 कमरे बुक करवा देने की गुजारिश की और कहा कि उसका बिल वो दे देंगे .दरअसल, बंग भवन सीधे बंगाल सरकार के अधीन आता है. फिर क्या था, मैसेज मिलते ही दीदी की ममता फौरन जागी. एक कदम आगे बढ़ते हुए ममता ने बाबुल को फोन कर कहा कि आपके लिए 14 कमरे बुक हो जायेंगे और उसका बिल आपको नहीं देना है, ये मेरी तरफ से आपको शादी का गिफ्ट है. ममता की इस दरियादिली से बाबुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अब बाबुल राहत की सांस ले रहे हैं. आखिर शहनाई बजने के पहले बाबुल को सुकून जो मिल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola