वायुसेना का हॉक जेट प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

कोलकाता : पश्चिमी मिदनापुर के कलाईकुंडा स्थित वायुसेना स्टेशन से उडान भरने के तुरंत बाद आज अत्याधुनिक जेट प्रशिक्षक विमान हॉक तकनीकी गडबडी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया. भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन से उडान भरने के तुरंत […]
कोलकाता : पश्चिमी मिदनापुर के कलाईकुंडा स्थित वायुसेना स्टेशन से उडान भरने के तुरंत बाद आज अत्याधुनिक जेट प्रशिक्षक विमान हॉक तकनीकी गडबडी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया. भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन से उडान भरने के तुरंत बाद सुबह करीब 11 बजे विमान में तकनीकी गडबडी आ गयी. एक अन्य हॉक विमान पिछले वर्ष जून में क्षतिग्रस्त हो गया था.
उन्होंने बताया कि विमान वायुसेना स्टेशन की परिधि के भीतर क्षतिग्रस्त हो गया और दो पॉयलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया. वायुसेना के एक सूत्र ने बताया, ‘विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गयी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










