मॉडल से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का मामला, टॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मॉडल की आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के आरोप में टॉलीवुड अभिनेता सह फोटोग्राफर अनिकेत दां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार की सुबह दक्षिण कोलकाता स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. टॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने ऐसी घटना की पुरजोर निंदा की है. 23 वर्षीय पीड़िता […]
विज्ञापन
कोलकाता : मॉडल की आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के आरोप में टॉलीवुड अभिनेता सह फोटोग्राफर अनिकेत दां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार की सुबह दक्षिण कोलकाता स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. टॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने ऐसी घटना की पुरजोर निंदा की है. 23 वर्षीय पीड़िता ने अनिकेत के खिलाफ रिजेंट पार्क थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
आरोप लगाया है कि फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली गयीं. फिर इन तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर कई दिन तक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है.
आरोपी के घर के एक कमरे को सील कर दिया गया है. उसके मोबाइल फोन की कॉल लिस्ट की जांच की गयी है. पीड़िता की चिकित्सीय जांच करायी जायेगी. कुछ महीने पहले सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये पीड़िता का परिचय अनिकेत से हुआ था. कुछ ही दिन में दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी. अनिकेत ने युवती को फिल्मों में काम दिलाने की बात कह कुछ फोटोग्राफ मांगे. बाद में खुद से फोटो खींचने की बात कही.
घर बुलाकर युवती की कई तस्वीर ली. इसके आधार पर ब्लैकमेल कर उसने कई बार मॉडल से शारीरिक संबंध बनाये. इसके बाद भी जब फिल्मों में काम नहीं मिला तो युवती को संदेह हुआ. विरोध करने पर आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर उपलोड करने की धमकी दी. इस दौरान वह युवती का शारीरिक शोषण करता रहा. इससे तंग आकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस पीड़िता के बयान का सत्यापन करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










