कलकत्ता HC : जज के चेंबर की AC मशीन में लगी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अरिजीत बंद्योपाध्याय के चेंबर के एसी मशीन में गुरुवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना गुरुवार दोपहर की है. हालांकि इस घटना के समय अपने चेंबर में न्यायाधीश अरिजीत बंद्योपाध्याय मौजूद नहीं थे. अदालत सूत्रों के मुताबिक दोपहर को उनके चेंबर में लगे एसी मशीन से धुआं […]
विज्ञापन
कोलकाता : कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अरिजीत बंद्योपाध्याय के चेंबर के एसी मशीन में गुरुवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना गुरुवार दोपहर की है. हालांकि इस घटना के समय अपने चेंबर में न्यायाधीश अरिजीत बंद्योपाध्याय मौजूद नहीं थे. अदालत सूत्रों के मुताबिक दोपहर को उनके चेंबर में लगे एसी मशीन से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी.
तुरंत दमकल विभाग को इसकी खबर देने पर दो इंजनों को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मियों ने एक घंटे में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया. इस आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एसी मशीन में आग लगने का प्राथमिक कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है. आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इसमें दफ्तर के कुछ महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गये. इस घटना के कारण कुछ देर तक वहां अफरातफरी मची रही. दोपहर तीन बजे तक स्थिति सामान्य कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










