चुनावी दावंपेंच: मुकुल ने सोनिया व राहुल पर साधा निशाना, कहा सोनिया भी घोटालों में शामिल

हुगली. तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सांसद मुकुल राय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश में कुल 98 घोटाले हुए हैं. इस घोटाले में कांग्रेस की अखिल भारतीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है. सोनिया गांधी का नाम चौपर घोटाला में भी आया है. 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, जो एक लाख […]
उन्होंने यह भी कहा कि चापदानी से कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल मन्नान सारधा घोटाला के मुद्दे को उठा रहे हैं, पर रोजवैली मामले में आखिर खामोश क्यों हैं? कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौमेन मित्र को भी एक मामले में सीबीआइ ने बुलाया था, तो वह चोर कैसे नहीं हैं ? वैधवाटी के बीएस पार्क में गुरुवार को चापदानी के तृणमूल उम्मीदवार व विधायक मुजफ्फर खान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में संबोधित करते हुए श्री राय ने ये बातें कहीं. उनके साथ उसी मंच से टालीवुड के अभिनेता व सांसद देव अधिकारी ने चापदानी से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्यासी मुजफ्फर खान को भारी मतों से जीतने की अपील की.
सोनिया का परिचय राजीव गांधी की सहधर्मिणी और इंदिरा गांधी की पुत्रवधू से अधिक नहीं है, उन्हें भी सोचना चाहिए कि इंदिरा गांधी को डायन कहनेवालों का उन्होंने साथ दिया है. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस दो-तिहाई सीट से विजय प्राप्त कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मुजफ्फर खान ने चार साल में जो विकास का काम किया है, उसे ध्यान में रख कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाये. मंच पर वैधवाटी नगरपालिका के चेयरमैन अरिंदम गुइन, तृणमूल के नेता प्रवीर मुखर्जी, श्यामलेंदु मुख़र्जी सहित ने कई नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




