रूपा गांगुली की सभा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

Published at :03 Apr 2016 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
रूपा गांगुली की सभा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोलकाता : उत्तर हावड़ा से भाजपा की उम्मीदवार रूपा गांगुली की श्याम गार्डेन की सभा में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच आपस में जमकर कुर्सियां चलीं और मारपीट हुई. श्याम गार्डेन में रूपा गांगुली के समर्थन में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था. सम्मेलन के […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर हावड़ा से भाजपा की उम्मीदवार रूपा गांगुली की श्याम गार्डेन की सभा में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच आपस में जमकर कुर्सियां चलीं और मारपीट हुई. श्याम गार्डेन में रूपा गांगुली के समर्थन में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था.

सम्मेलन के दौरान पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. उसी समय भाजपा के स्थानीय नेता विवेक सोनकर को मंच पर आमंत्रित किया गया. इससे प्रदेश भाजपा के उपाध्याक्ष व स्थानीय नेता उमेश राय व उनके समर्थकों ने आपत्ति जतायी. आपत्ति जताने से विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गयी. बाद में इसी ने हाथापाई को रूप धर लिया.

एक गुट के समर्थकों ने दूसरे गुट के लोगों पर कुर्सियां फेंकी. इससे विवेक सोनकर व भारत भूषण ओझा को चोटें भी आयीं. उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम में भरती किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola