ePaper

कोरोना से राज्य में 24 घंटे में 71 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated at : 08 Jun 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से राज्य में 24 घंटे में 71 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट कर दिया गया है. अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 71 लोग पश्चिम बंगाल में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इसी के साथ राज्य में अब तक कुल 693 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दैनिक संक्रमण के मामले में बंगाल देश में चौथे स्थान पर है. प्रथम स्थान पर केरल है. वहां पिछले 24 घंटे में 144 लोग पॉजिटिव हुए हैं. दूसरे स्थान पर गुजरात है, जहां एक दिन में 105 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. कर्नाटक तीसरे स्थान पर है, जहां 24 घंटे में 78 लोग कोविड पॉजिटिव हुए हैं. बता दे कि कोरोना से देश में इस साल अब तक 65 लोगों की मौत हुई है. वहीं राज्य में अब तक कोरोना से एक महिला की मौत हुई है, जो हावड़ा जिले की रहनेवाली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola