महानगर से विभिन्न मामलों में 640 अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
महानगर से विभिन्न मामलों में 640 अरेस्ट

दिवाली की रात पुलिस रही चौकस, नियमों का उल्लंघन करने पर की कार्रवाई

विज्ञापन

प्रतिबंधित पटाखा फोड़ने के आरोप में 183 गिरफ्तार किये गये कोलकाता. दीपावली की रात महानगर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की टीम ने विभिन्न मामलों में 640 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें प्रतिबंधित पटाखा फोड़ने के आरोप में पूरे महानगर में 183 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. इधर, विभिन्न इलाकों से अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने 451 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा पुलिस के अभियान में 852.45 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे भी जब्त किये गये. इसी रात को पूरे महानगर में अभियान चला कर 68.4 किलोग्राम अवैध शराब भी जब्त की गयी. पुलिस का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक महानगर में त्योहार के समय अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान इसी तरह से जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola