पश्चिम बंगाल में सडक दुर्घटना, सात की मौत

Published at :02 Nov 2015 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में सडक दुर्घटना, सात की मौत

बारासात (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में आज एक यात्री बस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. घटना राज्य के 24 परगना जिले में कल्याणी एक्सप्रेसवे पर कंचरापाडा के पास हुई. बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस आयुक्त नीरज सिंह ने बताया कि पांच लोगों […]

विज्ञापन

बारासात (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में आज एक यात्री बस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. घटना राज्य के 24 परगना जिले में कल्याणी एक्सप्रेसवे पर कंचरापाडा के पास हुई. बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस आयुक्त नीरज सिंह ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों ने कल्याणी में जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में दम तोडा.

उन्होंने बताया कि मरने वाले सातों कार पर सवार थे और पास के नादिया जिले में रानाघाट के रहने वाले थे. घायल हुए 20 लोग बस पर सवार थे जो नादिया जिले से पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा की ओर जा रही थी. उन्होंने बताया कि घायलों को काम्पा में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola