भारत के और करीब पहुंचा ISIS! बांग्लादेश में इतालवी नागरिक की हत्या
Updated at : 30 Sep 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

ढाका : ढाका के सख्त सुरक्षावाले राजनयिक इलाके में एक इतालवी राहत कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बांग्लादेश में यह पहली घटना है, जिसकी जिम्मेदारी आइएसआइएस ने ली है. इस हमले के चलते पश्चिमी देशों के कई दूतावासों ने अपने राजनयिकों की गतिविधियों को सीमित कर दिया है. पुलिस ने बताया […]
विज्ञापन
ढाका : ढाका के सख्त सुरक्षावाले राजनयिक इलाके में एक इतालवी राहत कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बांग्लादेश में यह पहली घटना है, जिसकी जिम्मेदारी आइएसआइएस ने ली है. इस हमले के चलते पश्चिमी देशों के कई दूतावासों ने अपने राजनयिकों की गतिविधियों को सीमित कर दिया है.
पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम टहलने निकले सिसारे तवेला (50) को ढाका के गुलशन राजनयिक क्षेत्र में करीब से तीन गोलियां मारी गयीं. उन्होंने बताया कि तवेला के जमीन पर गिरने के बाद हमलावर मौके से भाग गये. उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वह हालैंड के आइसीसीओ को-ऑपरेशन की ‘प्रोफिटेबल ऑपरच्यूनीटिज फॉर फूड सिक्योरिटी’ परियोजना के लिए प्रबंधक के तौर पर काम कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




