तृणमूल नेता ने कहा, लेफ्ट वालों को काटकर नदी में बहा देंगे

कोलकाता : पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने फिर विवादित बयान देकर मुश्किलें खड़ी कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कहा है कि लेफ्ट वालों को काटकर नदी में बहा देंगे. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं […]
कोलकाता : पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने फिर विवादित बयान देकर मुश्किलें खड़ी कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कहा है कि लेफ्ट वालों को काटकर नदी में बहा देंगे.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी ओर से ऐसा बयान दिया गया है. इससे पहले भी वह अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं. अपनी पार्टी के नेता की इस गुंडई पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुप्पी साध रखी है. इससे पहले वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह चुके हैं कि चुनाव जीतने के लिए पुलिस वालों पर बम फेंकने पड़ें, तो वह भी करो.
अनुब्रत मंडल ने कुछ महीने पहले ही कांग्रेस पर भी हमला किया था. उन्होंने एक रैली के दौरान अपने भाषण में कांग्रेस को ‘भिखारियों की पार्टी’ बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया था. मंडल ने सोंतसाल में आयोजित चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस भिखारियों की पार्टी है. उसके पास अपने वजूद का समर्थन करने के लिए कुछ नहीं है. उसके नेताओं के पास एकमात्र काम है शाम को टीवी टॉक शो में बोलना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




