इंजीनियर के घर से मिला 24 करोड़ रुपये नकद, सोना, हीरा, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य सरकार के एक इंजीनियर के हावडा जिले में बाली स्थित आवास से 24 करोड रुपया मूल्य के जेवरात, हीरे सहित नकदी जब्त किए जाने के बाद और उसे और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया. एक स्थानीय बिल्डर से रिश्वत की शिकायत […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य सरकार के एक इंजीनियर के हावडा जिले में बाली स्थित आवास से 24 करोड रुपया मूल्य के जेवरात, हीरे सहित नकदी जब्त किए जाने के बाद और उसे और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया.
एक स्थानीय बिल्डर से रिश्वत की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए एसीबी के अधिकारियों ने बाली नगर निकाय के उप सहायक इंजीनियर प्रणब अधिकारी के मलीपंचगढा स्थित आवास पर कल छापा मारा और कई स्थानों पर बक्से में छिपा कर रखे गए नोटों की गड्डियां बरामद की. ये नोट बिस्तर के नीचे गुप्त बक्से में, शौचालय में और फर्श के टाइल के नीचे रखे हुए थे.
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 14 लाख रुपया मूल्य के सोने के जेवरात, हीरा और सावधि जमा के कागजात जब्त किया. पुलिस ने 50 साल के इंजीनियर के बेटे को भी गिरफ्तार किया जो इंजीनयरिंग का छात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










