पूजा में 46.56 लाख यात्रियों ने किया मेट्रो ट्रेनों से सफर

Updated:
विज्ञापन
पूजा में 46.56 लाख यात्रियों ने किया मेट्रो ट्रेनों से सफर

दुर्गापूजा के दौरान मेट्रो ट्रेन में दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड भीड़ जुटी, जिससे पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

दुर्गापूजा के दौरान मेट्रो ट्रेन में दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड भीड़ जुटी, जिससे पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया. जानकारी के अनुसार, इस बार पंचमी से दशमी तक 46.56 लाख यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया. सबसे अधिक भीड़ पंचमी को हुई. 9.82 लाख से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया. मेट्रो रेलवे के इतिहास में यह अब तक की सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों की संख्या है. पिछले साल पंचमी से दशमी तक 41.15 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था. इससे पहले 2019 में दुर्गापूजा में यात्रियों की संख्या 45.61 लाख थी. पूजा के दौरान सुचारू सेवाएं और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी तैनात किये गये थे. विभिन्न स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में आरपीएफ और पुलिस की तैनाती थी. सभी जगहों पर सीसीटीवी से निगरानी की गयी. मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक शुभ्रांशु शेखर मिश्रा ने भी विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया. वहीं, नयी योजना के तहत पंचमी से दशमी तक 18,498 स्मार्ट कार्ड जारी किये गये और 1.59 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड नयी योजना के तहत 10 वर्षों के लिए दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola