ममता ने जम्मू में बारिश से भूस्खलन पर जतायी चिंता
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण आयी आपदाओं पर चिंता जताते हुए वहां के लोगों के प्रति एकजुटता जतायी. मंगलवार को जम्मू के बड़े हिस्से में लगातार बारिश से क्षेत्र में भारी तबाही मची व भूस्खलन हुआ. निचले इलाकों में पानी भर गया और कई सड़कें और पुल बह गये.
विज्ञापन
कोलकाता.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण आयी आपदाओं पर चिंता जताते हुए वहां के लोगों के प्रति एकजुटता जतायी. मंगलवार को जम्मू के बड़े हिस्से में लगातार बारिश से क्षेत्र में भारी तबाही मची व भूस्खलन हुआ. निचले इलाकों में पानी भर गया और कई सड़कें और पुल बह गये. माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन से 32 लोगों की मौत हो गयी, जबकि जम्मू के डोडा जिले में वर्षाजनित अलग-अलग घटनाओं में चार अन्य लोग मारे गये. ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया : जम्मू कश्मीर में (श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन के कारण) प्राकृतिक आपदाओं ने हमें चिंतित कर दिया है और मैं वहां के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करती हूं. उन्होंने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और क्षेत्र में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा : लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं.मैं घायलों के लिए प्रार्थना करती हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. मां वैष्णो देवी उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें. प्रभावितों और फंसे हुए लोगों के लिए भी प्रार्थना करती हूं. भारी बारिश ने न केवल जम्मू में तबाही मचायी, जहां अचानक बाढ़, भूस्खलन हुआ और वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गयी, बल्कि कश्मीर घाटी में भी तबाही मचायी. बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, पुल ढह गये और मोबाइल टावर और बिजली के खंभे टूट गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










