सारधा घोटाला मामला : जांच में करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा, तृणमूल सांसद तलब
Updated at : 07 Feb 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट की सांसद अर्पिता घोष को 13 को हाजिर होने को कहा अर्पिता ने कहा : उस दिन कोलकाता में नहीं रहूंगी, कागजात भेजूंगी बैंक अकाउंट व सारधा की मीडिया इकाई में कामकाज संबंधित मांगे गये थे कागजात कोलकाता : बालुरघाट लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष को सारधा चिटफंड घोटाले में […]
विज्ञापन
बालुरघाट की सांसद अर्पिता घोष को 13 को हाजिर होने को कहा
अर्पिता ने कहा : उस दिन कोलकाता में नहीं रहूंगी, कागजात भेजूंगी
बैंक अकाउंट व सारधा की मीडिया इकाई में कामकाज संबंधित मांगे गये थे कागजात
कोलकाता : बालुरघाट लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष को सारधा चिटफंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 13 फरवरी को तलब किया है. इस संबंध में उन्हें नोटिस भेजा गया है. हालांकि अर्पिता घोष ने स्पष्ट कर दिया कि 13 को कोलकाता में नहीं रहने के कारण वह इडी कार्यालय नहीं जा पायेंगी. लेकिन वह इडी की ओर से मांगे गये कागजात भेज देंगी. उसके बाद यदि इडी फिर भी उन्हें बुलाना चाहता है, तो वह उपस्थित होंगी.
इससे पहले इडी ने अर्पिता घोष को तलब किया था. उनसे पूछताछ की थी. उनके बैंक अकाउंट पर व सारधा की मीडिया इकाई में कामकाज से संबंधित कागजात मांगे थे, लेकिन अर्पिता घोष ने नहीं सौंपे.
अर्पिता घोष को वे कागजात भेजने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं भेज सकीं. अर्पिता घोष ने मीडिया इकाई में लगभग 11 माह नौकरी की थी. इस दौरान उन्हें प्रति माह 85 हजार रुपये का वेतन मिलता था, लेकिन इडी अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा भी उन्हें पैसे मिलते थे. यह राशि क्यों दी जाती थी. इडी अधिकारी इस मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए उन्हें तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




