ePaper

अर्पिता घोष को इडी ने 13 को किया तलब

Updated at : 06 Feb 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
अर्पिता घोष को इडी ने 13 को किया तलब

कोलकाता. बालूरघाट लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष को सारधा चिटफंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 13 फरवरी को तलब किया है. इस संबंध में उन्हें नोटिस भेजा गया है. हालांकि अर्पिता घोष ने स्पष्ट कर दिया कि 13 को कोलकाता में नहीं रहने के कारण वह इडी कार्यालय नहीं जा […]

विज्ञापन

कोलकाता. बालूरघाट लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष को सारधा चिटफंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 13 फरवरी को तलब किया है. इस संबंध में उन्हें नोटिस भेजा गया है. हालांकि अर्पिता घोष ने स्पष्ट कर दिया कि 13 को कोलकाता में नहीं रहने के कारण वह इडी कार्यालय नहीं जा पायेंगी, लेकिन वह इडी की ओर से मांगे गये कागजात भेज देगी.

उसके बाद यदि इडी फिर भी उन्हें बुलाना चाहता है, तो वह उपस्थित होगी. इडी के अधिकारी के अनुसार इसके पहले इडी ने अर्पिता घोष को तलब किया था तथा उनसे पूछताछ की थी. उनके बैंक एकाउंट पर व सारधा की मीडिया इकाइ में कामकाज से संबंधित कागजात मांगे थे,लेकिन अर्पिता घोष ने नहीं सौंपा था.

अर्पिता घोष को वे कागजात भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक अर्पिता घोष वे कागजात नहीं भेजी हैं. अर्पिता घोष ने मीडिया इकाइ में लगभग 11 माह नौकरी की थी. इस दौरान उन्हें प्रति माह 85 हजार रुपये वेतन मिलते थे, लेकिन इडी अधिकारियों का कहना है कि इसके अतिरिक्त उन्हें नकद रकम भी मिलती थी. यह राशि क्यों दी जाती थी. इडी अधिकारी यह पूछताछ करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola