रोजवैली समूह ने निवेशकों से जुटाये 15 हजार करोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : गैर कानूनी ढंग से निवेश एकत्र करने के कारण विभिन्न एजेंसियों की जांच के दायरे में आये पश्चिम बंगाल के रोजवैली समूह ने निवेशकों से 15000 करोड़ रुपये एकत्र किये थे. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस समूह […]
विज्ञापन
कोलकाता/नयी दिल्ली : गैर कानूनी ढंग से निवेश एकत्र करने के कारण विभिन्न एजेंसियों की जांच के दायरे में आये पश्चिम बंगाल के रोजवैली समूह ने निवेशकों से 15000 करोड़ रुपये एकत्र किये थे. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि इस समूह की कंपनियों के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा करीब 200 अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने सारधा ग्रुप की कंपनियों के अलावा रोजवैली समूह की कंपनियों के विरुद्ध धन शोधन निवारण कानून, 2002 के तहत मामले दर्ज किये हैं. वित्त मंत्री ने बताया कि रोजवैली समूह की कंपनियों द्वारा निवेशकों से एकत्रित धन की अनुमानित राशि करीब 15000 करोड़ रुपये है. धन शोधन निवारण कानून के तहत 295 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का अस्थायी आदेश दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










