अबतक 2.01 करोड़ गणना प्रपत्र वितरित किये गये

Updated:
विज्ञापन
अबतक 2.01 करोड़ गणना प्रपत्र वितरित किये गये

पश्चिम बंगाल में चार नवंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की शुरुआत के बाद से अब तक बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने दो करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चार नवंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की शुरुआत के बाद से अब तक बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने दो करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किये हैं. यहां एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. गणना प्रक्रिया के लिए राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में 80,681 बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा: आज रात आठ बजे तक पश्चिम बंगाल में 2.01 करोड़ से अधिक गणना फार्म वितरित किये जा चुके हैं. लगभग 7.66 करोड़ गणना प्रपत्र तैयार किये गये हैं तथा प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियां प्राप्त होंगी जिसमें से एक मुहर लगी पावती के साथ लाटायी जायेगी तथा एक निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के लिए होगी. पश्चिम बंगाल में 23 साल बाद फिर से एसआइआर किया जा रहा है.

इससे पहले राज्य में आख़िरी बार 2002 में एसआइआर हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola