भाजपा तृणमूल समर्थकों के बीच झडप में देशी बम फेंका गया, दो लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2014 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

हावडा : पश्चिम बंगाल में हावडा जिले के साल्किया में आज भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झडप में देशी बम फेंका गया. पुलिस ने बताया कि इलाके में एक बैठक के दौरान दोनों दलों में झडप हुई और बम धमाका हुआ. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे. झडप में दो लोग […]
विज्ञापन
हावडा : पश्चिम बंगाल में हावडा जिले के साल्किया में आज भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झडप में देशी बम फेंका गया. पुलिस ने बताया कि इलाके में एक बैठक के दौरान दोनों दलों में झडप हुई और बम धमाका हुआ. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे. झडप में दो लोग घायल हुए.
भाजपा की हावडा जिला इकाई की युवा शाखा के अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि 30 नवंबर को कोलकाता में होने वाली पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के प्रचार के लिए भाजपा की एक बैठक चल रही थी. तभी अचानक तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर एक बम फेंका. दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. राय के अनुसार कुछ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




