कल्याणी से शुरू होगा सीएम का जिला दौरा

Published at :21 Nov 2014 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
कल्याणी से शुरू होगा सीएम का जिला दौरा

कोलकाता : गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर से विभिन्न जिलों के दौरे पर जा रही हैं. मुख्यमंत्री का यह जिला दौरा नदिया जिले के कल्याणी से शुरू होगा. राज्य में नगरपालिका चुनाव के पहले विभिन्न जिलों में योजनाओं पर हुए कार्यो का जायजा लेने के लिए सीएम […]

विज्ञापन
कोलकाता : गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर से विभिन्न जिलों के दौरे पर जा रही हैं. मुख्यमंत्री का यह जिला दौरा नदिया जिले के कल्याणी से शुरू होगा. राज्य में नगरपालिका चुनाव के पहले विभिन्न जिलों में योजनाओं पर हुए कार्यो का जायजा लेने के लिए सीएम यह दौरा करने जा रही हैं.
प्रशासनिक अधिकारियों संग करेंगी बैठक : अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और साथ ही उस क्षेत्र के लिए नयी योजनाओं की भी घोषणा करेंगी. मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में नदिया, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, बर्दवान, कूचबिहार, दक्षिण 24 परगना आदि जिलों का दौरा करेंगी. गौरतलब है कि अभी सभी जिलों में भाजपा, माकपा व कांग्रेस ने एक साथ मिल कर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है, इसलिए कार्यकर्ताओं को इससे सचेत करने के साथ ही विपक्षी पार्टियों को उनका जवाब देने का भी गुर श्री बनर्जी सिखायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola