ePaper

वीसी को देना होगा इस्तीफा

Updated at : 01 Nov 2014 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
वीसी को देना होगा इस्तीफा

कोलकाता : यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति अभिजीत मुखर्जी के इस्तीफे की मांग पर यादवपुर के छात्रों ने मुहर लगा दी. गुरुवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के कला विभाग के छात्रों ने वोट दिया था. शुक्रवार को वोट गणना हुई. कला विभाग के लगभग 3000 छात्रों में से लगभग 2652 छात्रों ने मतदान किया था, इनमें से […]

विज्ञापन
कोलकाता : यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति अभिजीत मुखर्जी के इस्तीफे की मांग पर यादवपुर के छात्रों ने मुहर लगा दी. गुरुवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के कला विभाग के छात्रों ने वोट दिया था. शुक्रवार को वोट गणना हुई.
कला विभाग के लगभग 3000 छात्रों में से लगभग 2652 छात्रों ने मतदान किया था, इनमें से 2572 छात्रों ने कुलपति के इस्तीफे के पक्ष में मत दिया, जबकि 80 छात्रों ने इस्तीफा नहीं देने के पक्ष में मतदान दिया, यानी अधिकतर छात्रों ने कुलपति के इस्तीफे के पक्ष में मतदान किया. जबकि अधिकतर छात्रों ने न्यायिक जांच के पक्ष में भी मतदान किया. 10 नवंबर को विज्ञान विभाग व 11 नवंबर को इंजीनियरिंग विभाग के छात्र जन वोट देंगे. पूरी वोटिंग प्रक्रिया पर निगरानी के लिए सुजात भद्र, अनुराधा तलवार व रूबी मुखोपाध्याय को लेकर एक पर्यवेक्षक की टीम का गठन किया था.
वोट देने वाले छात्रों का कहना है कि चूंकि कुछ लोगों का आरोप था कि केवल 20 फीसदी छात्रों को ही आंदोलन का समर्थन प्राप्त है. इस जन वोट से यह साबित हो गया कि विश्वविद्यालय के बड़े अंश के छात्र कुलपति के इस्तीफे के पक्ष में हैं. उल्लेखनीय है कि कल ही कुलपति अभिजीत चक्रवर्ती ने 16 सितंबर को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी स्वीकार किया था और संतान तुल्य छात्रों के वेदना के लिए खुद को जिम्मेदार माना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola