CAA और NRC को लेकर सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, ममता बनर्जी ने किया बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
CAA और NRC को लेकर सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, ममता बनर्जी ने किया  बहिष्कार

कोलकाताः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 13 जनवरी को विपक्ष की बैठक बुलाई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 13 जनवरी को बुलाई […]

विज्ञापन
कोलकाताः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 13 जनवरी को विपक्ष की बैठक बुलाई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 13 जनवरी को बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक का वह बहिष्कार करेंगी.
उन्होंने कहा कि बुधवार को ट्रेड यूनियनों के बंद के दौरान राज्य में वामपंथी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कथित हिंसा के विरोध में उन्होंने बैठक के बहिष्कार का निर्णय किया है. ट्रेड यूनियनों के 24 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं. प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात बाधित करने करने का भी प्रयास किया.
बनर्जी ने कहा कि वामपंथियों और कांग्रेस के दोहरे मानदंड को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि मैंने नयी दिल्ली में 13 जनवरी को सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है क्योंकि मैं वाम और कांग्रेस द्वारा कल (बुधवार) पश्चिम बंगाल में की गई हिंसा का समर्थन नहीं करती हूं.
संशोधित नागरिकता कानून, 2019 के मुद्दे पर विभिन्न विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा और देशभर में हो रहे विरोध से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी ने वाम मोर्चा सहित सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola