नये साल के दिन मौसम रहेगा सामान्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि नये साल की शुरुआत में ठंड कम रहेगी और मौसम सामान्य रहेगा. नये साल के दूसरे और तीसरे दिन में बारिश हो सकती है. इस हफ्ते में भूमध्य सागर से पश्चिमी आंधी के आने की संभावना है. शुक्रवार को शहर का तापमान सामान्य से […]
विज्ञापन
कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि नये साल की शुरुआत में ठंड कम रहेगी और मौसम सामान्य रहेगा. नये साल के दूसरे और तीसरे दिन में बारिश हो सकती है. इस हफ्ते में भूमध्य सागर से पश्चिमी आंधी के आने की संभावना है.
शुक्रवार को शहर का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार को सुबह 9 से शाम 5.30 बजे) तक 5.3 मी.मी. बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, रविवार और सोमवार को शहर का पारा लुढ़केगा. दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में कड़ाके की ठंड रही.
28 दिसंबर को पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दमान, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में कड़ाके की ठंड की संभावना है. शुक्रवार को बारिश और बादल छाये रहने के कारण कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों में 20.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से छह डिग्री कम है.
कहां-कितना रहा तापमान
सिलीगुड़ी-6.0
कृष्णानगर- 8.0
जलपाईगुड़ी-7.0
कूच बिहार-8.0
पुरुलिया- 9.4
उलूबेरिया-11.0
अलीपुर- 12.3
दमदम-12.7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










