छात्रों ने निकाला जुलूस, पुलिस से धक्का-मुक्की
Updated at : 22 Dec 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : एनआरसी व सीएए के विरोध में विभिन्न कॉलेज व विश्वविद्यालयों के छात्रों ने शहीद मीनार से लेकर महाजाति सदन तक जुलूस निकाला. वह लोग जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में हुए पुलिसिया हमले के खिलाफ नारों से अपने विरोध का इजहार कर रहे थे. जुलूस में बड़ी संख्या में आलिया विश्वविद्यालय के छात्र हिस्सा लिये. […]
विज्ञापन
कोलकाता : एनआरसी व सीएए के विरोध में विभिन्न कॉलेज व विश्वविद्यालयों के छात्रों ने शहीद मीनार से लेकर महाजाति सदन तक जुलूस निकाला. वह लोग जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में हुए पुलिसिया हमले के खिलाफ नारों से अपने विरोध का इजहार कर रहे थे.
जुलूस में बड़ी संख्या में आलिया विश्वविद्यालय के छात्र हिस्सा लिये. जुलूस जब सेंट्रल एवेन्यू से होकर भाजपा दफ्तर के पास पहुंचा तो कुछ छात्र भाजपा दफ्तर की ओर मुड़ गये. हालांकि पुलिस की व्यापक व्यवस्था होने के कारण उन्हें रोक दिया गया.
इस दौरान कुछ देर तक पुलिस व छात्रों में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गयी. हालांकि यह जुलूस महाजाति सदन जाकर समाप्त हुआ. इस वजह से दफ्तरों से घर लौटनेवाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम से बचने के लिए लोग मेट्रो का सहारा तो लिये, लेकिन सियालदह, कॉलेज स्ट्रीट व श्यामबाजार इलाके में जाम का भारी असर देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




