अमित शाह को ही नागरिकता संशोधन कानून के कारण लगी आग बुझानी होगी : ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2019 2:47 AM
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को जलता हुआ छोड़ दिया है और अब उस आग को उन्हें ही बुझाना होगा. साथ ही उन्होंने शाह से भाजपा व देश को नियंत्रित करने तथा शांति कायम करने […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को जलता हुआ छोड़ दिया है और अब उस आग को उन्हें ही बुझाना होगा. साथ ही उन्होंने शाह से भाजपा व देश को नियंत्रित करने तथा शांति कायम करने का आह्वान किया. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि दो-एक पार्टियां हैं जो भाजपा के इशारे पर हंगामा कर रही हैं. उन्हें आंदोलन नहीं करना होगा.
आंदोलन वह करेंगी. लगी आग को वह बुझायेंगी और नागरिकता संशोधन कानून को वापस करायेंगी. भाजपा पर हमला बोलते हुए उनका कहना था कि भाजपा के नेता बयान दे रहे हैं कि आंदोलनकारियों को गोली मारनी चाहिए. क्या लोकतंत्र में ऐसा हो सकता है? उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के मुताबिक आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो इसे कल्याणकारी योजनाओं और बैंकिंग व्यवस्था से क्यों जोड़ा गया.
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कोलकाता में हावड़ा मैदान से एसप्लानेड तक विरोध मार्च का नेतृत्व करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अमित शाह से सुनिश्चित करने का अनुरोध करती हैं कि देश नहीं जले. आपका काम आग बुझाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर कटाक्ष करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सबका सत्यानाश कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह पूरे देश को हिरासत केंद्र में बदलना चाहते हैं. लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










