ePaper

अपने आह्वान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया का इंतजार : राज्‍यपाल

Updated at : 13 Dec 2019 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
अपने आह्वान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया का इंतजार : राज्‍यपाल

कोलकाता : सप्ताह भर पहले मतभेदों को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बातचीत को तैयार रहने का बयान देने वाले राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि मामले पर उन्हें अभी भी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘बातचीत […]

विज्ञापन

कोलकाता : सप्ताह भर पहले मतभेदों को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बातचीत को तैयार रहने का बयान देने वाले राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि मामले पर उन्हें अभी भी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘बातचीत के लिए माननीय मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का अभी भी इंतजार.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘संवैधानिक दायित्वों का पालन’ जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में मतभेदों को सुलझाने और स्वीकार्य निर्णय तक पहुंचने के लिए वार्ता ही एकमात्र रास्ता है. हमारे लिए संवैधानिक दायित्वों का पालन जरूरी है क्योंकि किसी भी ओर से उपेक्षा नहीं की जा सकती.’ राज्यपाल ने छह दिसम्बर को संवाददाताओं से कहा था कि वह बनर्जी के साथ ‘सभी मुद्दे’ पर उनकी पसंद के स्थल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, चाहे वह राज्य सचिवालय हो या राजभवन.

उन्होंने कहा था, ‘ऐसा नहीं है कि मैं यह बात पहली बार कह रहा हूं. मैंने उन्हें इस संबंध में पत्र भी लिखा है. मंगलवार को भी मैंने उनसे फोन पर बात की थी.’ धनखड़ का बनर्जी के साथ कई मुद्दों को लेकर टकराव रहा है.

तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार और राज्यपाल के बीच पहले से खराब संबंध हाल में उस समय और खराब हो गये थे जब विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन को पिछले सप्ताह दो दिन के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि जो विधेयक विधानसभा में पेश किये जाने थे उन्हें धनखड़ की मंजूरी नहीं मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola