ePaper

बांग्लादेशी व्यापारी ने अपनी रिहाई के लिए किडनैपरों को दिये 50 लाख रुपये

Updated at : 13 Nov 2019 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेशी व्यापारी ने अपनी रिहाई के लिए किडनैपरों को दिये 50 लाख रुपये

कोलकाता : बांग्लादेश के एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे अगवा किया था और उनके चंगुल से छूटने के लिए उसे 50 लाख रुपये की फिरौती देना पड़ी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कारोबारी ने इस बाबत इंटाली पुलिस थाना में रविवार को शिकायत […]

विज्ञापन

कोलकाता : बांग्लादेश के एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे अगवा किया था और उनके चंगुल से छूटने के लिए उसे 50 लाख रुपये की फिरौती देना पड़ी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कारोबारी ने इस बाबत इंटाली पुलिस थाना में रविवार को शिकायत दर्ज करवायी.

बांग्लादेशी कारोबारी बशीर मियां ने अपनी शिकायत में कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उसे उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा इलाके में एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा था. अपनी रिहाई के लिए उसने उन्हें 50 लाख रुपये की फिरौती दी. बशीर अपनी पत्नी के लिए गहने खरीदने पिछले हफ्ते कोलकाता आये थे. वह अमेरिकी डॉलर लेकर आये थे.

कुछ कारोबारी सौदों के सिलसिले में उन्होंने शनिवार को सियालदह इलाके में एक शॉपिंग मॉल में कुछ लोगों से मुलाकात की. अधिकारी ने बताया कि मुलाकात के बाद बशीर ने उनके साथ दिन का खाना शॉपिंग मॉल में ही खाया और फिर वह लोग एक अन्य व्यक्ति से मिलने हाबड़ा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए.

हाबड़ा में वे लोग बशीर को अज्ञात स्थान पर ले गये और बंधक बना लिया. प्राथमिकी के मुताबिक, उन लोगों ने बशीर से उनके पिता को फोन लगवाकर करीब छह लाख रुपये की फिरौती मांगी. इसके अलावा बशीर के पास मौजूद 44 लाख रुपये भी अपहरणकर्ताओं ने छीन लिये.

इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने बशीर को भारत-बांग्लादेश सीमा पार भेजने का काम दो एजेंटों को सौंप दिया. जब बशीर ने उन्हें सारी बात बीएसएफ के अधिकारियों को बताने की धमकी दी, तो एजेंटों ने उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद बशीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी. एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola