राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ‘द स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी बिल, 2019’ को मंजूरी दे दी है. इसे राज्य विधानसभा में गत एक सितंबर को पास किया गया था. बिल के तहत बैरकपुर में स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी. इसे निजी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जायेगा. रीजेंट एडुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से […]
कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ‘द स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी बिल, 2019’ को मंजूरी दे दी है. इसे राज्य विधानसभा में गत एक सितंबर को पास किया गया था. बिल के तहत बैरकपुर में स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी. इसे निजी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जायेगा. रीजेंट एडुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी. राजभवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी है.
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय का गठन किये जाने का प्रस्ताव मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था. उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि समिति ने राज्य सरकार से सिफारिश की थी कि निजी शैक्षणिक ट्रस्ट को प्रस्तावित विश्वविद्यालय स्थापित करने की अनुमति दी जा सकती है, जो स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और मूल्यों को महत्व देगा.
विधेयक में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार (इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय) की किसी भी वित्तीय जिम्मेदारी को वहन नहीं करेगी, क्योंकि उसे स्व-वित्तपोषित दर्जा दिये जाने की घोषणा की गयी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










