ePaper

भाजपा ने 30 अक्तूबर को 12 घंटे आरामबाग बंद का किया आह्वान

Updated at : 28 Oct 2019 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने 30 अक्तूबर को 12 घंटे आरामबाग बंद का किया आह्वान

कोलकाता : हुगली जिले के आरामबाग में भाजपा कार्यकर्ता अमीर अली खान की हत्या के खिलाफ भाजपा ने बुधवार, 30 अक्तूबर को 12 घंटे आरामबाग बंद का आह्वान किया है. रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में अमीर अली खान की मौत हो गयी थी. प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु […]

विज्ञापन

कोलकाता : हुगली जिले के आरामबाग में भाजपा कार्यकर्ता अमीर अली खान की हत्या के खिलाफ भाजपा ने बुधवार, 30 अक्तूबर को 12 घंटे आरामबाग बंद का आह्वान किया है. रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में अमीर अली खान की मौत हो गयी थी. प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ आरामबाग में जुलूस निकाला गया.

श्री बसु ने कहा : तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की है. इस हत्या के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे बंद का आह्वान किया है. पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बचाये रखने के लिए उनलोगों का आंदोलन जारी रहेगा.

श्री बसु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्याचार मुक्त पश्चिम बंगाल बनाने की मांग तथा तृणमूल कांग्रेस की हत्या की राजनीति के खिलाफ आरामबाग नगरपालिका में जुलूस निकाला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola