अमेरिका में भी बंगाल की राजनीतिक हिंसा की गूंज, विजयवर्गीय ने जतायी चिंता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई आठ साल के बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या ने अमेरिका में बसे भारतीयों को भी व्यथित कर दिया है. कैलिफोर्निया में बंगाली समुदाय के जोद्धाजीत मजूमदार के नेतृत्व में सैंकड़ों भारतीयों ने इस परिवार को श्रद्धांजलि दी. भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई आठ साल के बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या ने अमेरिका में बसे भारतीयों को भी व्यथित कर दिया है. कैलिफोर्निया में बंगाली समुदाय के जोद्धाजीत मजूमदार के नेतृत्व में सैंकड़ों भारतीयों ने इस परिवार को श्रद्धांजलि दी.
भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को ट्वीट किया. उन्होंने इसके साथ ही कैलिफोर्निया में भारतीय परिवारों द्वारा मृतक को श्रद्धांजलि देती तस्वीर भी पोस्ट की है.
उल्लेखनीय है कि भाजपा राज्य में राजनीतिक हिंसा पर राष्ट्रपति से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग कर चुकी है. श्री विजयवर्गीय ने बंगाल में राजनीति अपराधिकरण पर भी ट्वीट किया.
अमेरिका में भी बंगाल की राजनीतिक हत्या की गूँज !!!#WestBengal के #Murshidabad में हुई 8 साल के बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या ने अमेरिका में बसे भारतीयों को भी व्यथित कर दिया। कैलिफोर्निया में सैकड़ों भारतीयों ने इस परिवार को श्रद्धांजलि दी! pic.twitter.com/XgeXWRjINk
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 16, 2019
उन्होंने लिखा : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का कहना गलत है कि राज्य में अपराध का राजनीतिकरण किया जा रहा है. सच्चाई ये है कि यहां राजनीति का ही अपराधीकरण हो गया है. राज्य में भाजपा के 89 कार्यकर्ताओं की हत्या इसका सबूत है. आंख बंद कर लेने से दीदी सच्चाई नहीं छुप सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




