विधाननगर में पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर लगेगी रोक : सुजीत बोस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर नगर निगम के 39 नंबर वार्ड से प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में एक सराहनीय कदम उठाया गया है. लोगों में जागरूकता फैलायी गयी है. सॉल्टलेक के सीए मार्केट क�� दुकानदारों और बाजार व्यवसायियों के साथ खरीदारों […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर नगर निगम के 39 नंबर वार्ड से प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में एक सराहनीय कदम उठाया गया है. लोगों में जागरूकता फैलायी गयी है. सॉल्टलेक के सीए मार्केट के दुकानदारों और बाजार व्यवसायियों के साथ खरीदारों में छह हजार जूट के बैग बांटे गये.
ये बातें रविवार को साल्टलेक के सीए मार्केट के पास ही आयोजित कार्यक्रम में राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहीं. मौके पर विधाननगर नगरनिगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने कहा कि अगले सोमवार से ही सभी वार्डों में लोगों में इसे लेकर जागरूकता फैलायी जायेगी. इधर, वार्ड पार्षद व एमएमआइसी राजेश चिरिमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर डेपुटी मेयर तापस चट्टोपाध्याय, एमएमआईसी समेत काफी पार्षदगण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










