जब कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में वॉशरूम जाने से रोके गये यात्री

कोलकाता : कोलकाता से मु��बई जा रही एक फ्लाइट में यात्रियों को बेहद मुश्किल भरे वक्त से गुजरना पड़ा. यात्रियों को तीन घंटे की यात्रा के दौरान अधिकांश समय तक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया. इसके पीछे वजह यह थी कि टेकऑफ के बाद टर्बुलेंस की वजह से लंबे समय तक यात्रियों […]
कोलकाता : कोलकाता से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में यात्रियों को बेहद मुश्किल भरे वक्त से गुजरना पड़ा. यात्रियों को तीन घंटे की यात्रा के दौरान अधिकांश समय तक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया. इसके पीछे वजह यह थी कि टेकऑफ के बाद टर्बुलेंस की वजह से लंबे समय तक यात्रियों के सीट बेल्ट का साइन ऑन रहा. जानकारी के मुताबिक कोलकाता से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 6422 ने करीब 11.55 बजे पर कोलकाता से उड़ान भरी थी.
ऊंचाई पर पहुंचते ही नियमानुसार सीट बेल्ट का साइन ऑफ हो गया था, लेकिन टर्बुलेंस की वजह से 30-35 मिनट के अंदर ही सीट बेल्ट का साइन दोबारा ऑन हो गया. उस समय तक फ्लाइट में क्रू सर्विस भी शुरू नहीं हुई थी. सीट बेल्ट का साइन ऑन होने की वजह से यात्रियों को वॉशरूम जाने से रोक दिया गया. इस वजह से एक घंटे के अंदर ही विमान के अंदर बैठे यात्री बेहाल होने लगे. कुछ देर बाद विमान टर्बुलेंस की स्थिति से बाहर आ गया. इस दौरान जब एक बुजुर्ग यात्री वॉशरूम के इस्तेमाल के लिए सीट से उठे तो क्रू मेंबर ने उन्हें वापस बैठ जाने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










