"15 लाख देने की बात करनेवाले खुद रिजर्व बैंक से ले रहे रुपये"

कोलकाता : केंद्र में बैठी भाजपा सरकार राज्य में अशांति फैला कर बंगाल जीतने की कोशिश कर रही है. वह पहले तृणमूल छात्र परिषद का चुनाव जीत कर दिखाये, फिर बंगाल जीतने का सपना देखेंगे. भाजपा को बंगाल से उखाड़ फेंकने के लिए तृणमूल युवा कांग्रेस व तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य ही काफी हैं. […]
कोलकाता : केंद्र में बैठी भाजपा सरकार राज्य में अशांति फैला कर बंगाल जीतने की कोशिश कर रही है. वह पहले तृणमूल छात्र परिषद का चुनाव जीत कर दिखाये, फिर बंगाल जीतने का सपना देखेंगे. भाजपा को बंगाल से उखाड़ फेंकने के लिए तृणमूल युवा कांग्रेस व तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य ही काफी हैं. बुधवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर धर्मतल्ला के मेयो रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास ऑल इंडिया तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह चुनौती दी.
अभिषेक ने कहा कि सत्ता में आने के पहले जिन्होंने देश की जनता से उनके बैंक अकाउंट में 15-15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, वह आज खुद रिजर्व बैंक से रुपये ले रहे हैं. देश को आपातकालीन स्थिति में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं.अभिषेक ने कहा कि बंगाल की संस्कृति ने हमेशा शांति व एकजुट होकर रहने का रास्ता दिखाया है, लेकिन भाजपा सिर्फ विभाजन की नीति जानती है.
अभिषेक ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सड़कों पर आंदोलन कर राज्य के लोगों को माकपा के अत्याचार से मुक्ति दिलायी है, इसके कारण अब माकपा नेता भाजपा व आरएसएस के साथ मिल कर ममता सरकार को सत्ता से हटाना चाहती है, लेकिन वे इस साजिश में सफल नहीं हो सकेंगे. अभिषेक का दावा है कि लोगों के आशीर्वाद से 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 250 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में फिर से आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




