पश्चिम बंगाल : जन्माष्टमी के दिन सुबह-सुबह मंदिर में हुआ हादसा, 6 की मौत

Updated at : 23 Aug 2019 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : जन्माष्टमी के दिन सुबह-सुबह मंदिर में हुआ हादसा, 6 की मौत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी के दिन सुबह-सुबह एक मंदिर में हादसा हो गया. इसमें छह लोगों की मौत हो गयी. 27 अन्य घायल हो गये हैं. घटना उत्तर 24 परगना के कचुआ में शुक्रवार की सुबह हुई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी के दिन सुबह-सुबह एक मंदिर में हादसा हो गया. इसमें छह लोगों की मौत हो गयी. 27 अन्य घायल हो गये हैं. घटना उत्तर 24 परगना के कचुआ में शुक्रवार की सुबह हुई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

बताया गया है कि कचुआ के एक मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाने के लिए लोग पहुंचे थे. मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान मंदिर की एक दीवार गिर गयी और चार लोगों की इसमें दबने से मृत्यु हो गयी.

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतकों के निकट परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola