कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Updated at : 15 Aug 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस को लेकर कोलकाता और आसापास के क्षेत्रों के अलावा राज्य के प्रत्येक जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम के अलावा महानगर के सभी प्रवेश और निकास स्थलों पर कड़ी निगरानी […]

विज्ञापन

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस को लेकर कोलकाता और आसापास के क्षेत्रों के अलावा राज्य के प्रत्येक जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम के अलावा महानगर के सभी प्रवेश और निकास स्थलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है.

महानगर के 23 प्रवेश स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. महानगर के सभी बड़े-छोटे होटलों, गेस्ट हाउसों और लॉज पर नजर रखी जा रही है ताकि समुचित कागजात के बिना कोई नहीं ठहरे. राज्य गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र के फैसले को ध्यान में रखते हुए राज्य में खास प्रबंध किये गये हैं. एक आइएएस अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार से अलर्ट मिला है और स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए हम विशेष सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं.

राज्य के अन्य सभी हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. पश्चिम बंगाल में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश की सीमा से लगे मालदा, उत्तरी और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार जैसे जिलों में सुरक्षा चाक चौबंद रखी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola