शोभन की आपत्ति पर भाजपा में शामिल नहीं हो पायीं तृणमूल विधायक देवश्री

Updated at : 14 Aug 2019 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
शोभन की आपत्ति पर भाजपा में शामिल नहीं हो पायीं तृणमूल विधायक देवश्री

कोलकाता : कोलकाता के पूर्व मेयर, पूर्व मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के विधायक शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र बैशाखी चटर्जी भाजपा में शामिल हो गये, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की रायदिघी की विधायक बांग्ला अभिनेत्री देवश्री राय के दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में उपस्थिति से विवाद उत्पन्न हो गया. वह भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के पूर्व मेयर, पूर्व मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के विधायक शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र बैशाखी चटर्जी भाजपा में शामिल हो गये, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की रायदिघी की विधायक बांग्ला अभिनेत्री देवश्री राय के दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में उपस्थिति से विवाद उत्पन्न हो गया.

वह भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी अरविंद मेनन के कक्ष में बैठी थी, लेकिन अंतत: भाजपा में शामिल नहीं हुईं. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने सुश्री राय की भाजपा कार्यालय में उपस्थिति पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि देवश्री राय किनके साथ भाजपा कार्यालय आयी थी और उनकी भाजपा के किस नेता के साथ बात हुई थी.

उनकी देवश्री राय के साथ कोई बात नहीं हुई थी. दूसरी ओर, भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री चटर्जी ने देवश्री राय के भाजपा कार्यालय में उपस्थिति पर आपत्ति जतायी थी तथा भाजपा नेताओं को स्पष्ट कर दिया था कि यदि देवश्री राय भाजपा में आज शामिल होती हैं, तो वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे. इसे लेकर भाजपा के केंद्रीय नेताओं व श्री चटर्जी के बीच बातचीत हुई.

इस कारण उनके भाजपा में शामिल होने पर कुछ विलंब भी हुआ, लेकिन अंतत: भाजपा के केंद्रीय नेता मुकुल राय भाजपा के केंद्रीय नेताओं को समझाने में सफल हुए और श्री चटर्जी भाजपा में शामिल हुए,लेकिन देवश्री राय आज शामिल नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola